कुछ मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
आईज़ोल, मिज़ोरम, भारत
अब अपने बारे में मैं क्या बताऊँ, मैं कोई भीड़ से अलग शख्सियत तो हूँ नहीं। मेरी पहचान उतनी ही है जितनी आप की होगी, या शायद उससे भी कम। और आज के जमाने में किसको फुरसत है भीड़ में खड़े आदमी को जानने की। तो भईया, अगर आप सच में मुझे जानना चाहते हैं तो बस आईने में खुद के अक्स में छिपे इंसान को पहचानने कि कोशिश कीजिए, शायद वो मेरे जैसा ही हो!!!

पृष्ठ

बुधवार, 14 सितंबर 2011


हिन्दी : मातृ भाषा से मात्र भाषा तक

आज़ादी के बाद भारत ने उन्नति के कई आयाम देखे हैं। हमनें आज़ादी के बाद बहुत कुछ पाया है, बहुत कुछ खोया भी है। आज के दिन अगर हम पीछे मुड के देखें तो पाएंगे कि उन्नति कि आपाधापी में कुछ अमुल्य वस्तु भी खोया है। यह फेहरिस्त बहुत लम्बी हो सकती है, लेकिन “हिन्दी दिवस” के सन्दर्भ में देखें तो मुझे लगता है कि हमने कहीं-न-कहीं अपनी मातृ भाषा के सम्मान को खोया है। दूसरी प्रांतीय अथवा विदेशी भाषा को सीखने-बोलनें-सम्मान देने  में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अपनी मातृ भाषा से ज़्यादा सम्मान अन्य भाषा को देना कहां तक सही है? यह हमें कभी-न-कभी सोचना पडेगा। इस चिंतन के लिए आज से बेहतर दिन और अब से बेहतर समय कभी नहीं होगा।



ज़रा सोचिए...., एक समय था जब हमारे पूजनीय स्वतंत्रता सेनानीओं नें हिन्दी को मां का रूप मान कर इसे मातृ भाषा कहा था, और आज हम हिन्दी को मात्र भाषा से ज़्यादा तवज्जो नहीं देते हैं ।


आइए आज हम वायदा करते हैं कि जो काम हम हिन्दी में कर सकते हैं वह काम हम किसी और भाषा में नहीं करेंगें। या वायदा छोडिए, आज से हम यह कोशिश अवश्य करेंगे (क्यों कि वायदे अक्सर टूट जाते हैं और कोशिशे कामयाब हो जातीं हैं)।

आइए हम हिन्दी को मात्र भाषा से अलग मातृ भाषा का सम्मान दिलाने का प्रयास करते है। यह एक छोटा सा  
कदम एक दिन मील का पत्थर अवश्य बनेगा, इस उम्मीद के साथ  “आप सब को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”!! 

हिन्दी दिवस


हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष १४ सितम्बर को मनाया जाता है। १४ सितंबर १९४९ को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी । इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर सन् १९५३ से संपूर्ण भारत में १४ सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्वतन्त्र भारत की राजभाषा के प्रश्न पर काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया जो भारतीय संविधान के भाग १७ के अध्याय की धारा ३४३(१) में इस प्रकार वर्णित है:
संघ की राज भाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी । संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा ।                                                                                                 (विकिपीडिया से साभार

सोमवार, 5 सितंबर 2011

शिक्षक और शिक्षा


शिक्षक दिवस: हम सभी जानते हैं कि यह दिवस हम क्यों मनाते हैं । किसकी याद में मनाते हैं । और कैसे मनाते हैं । इस दिन हम अपने शिक्षकों के प्रति अपना कृतज्ञता कृतज्ञता जाहिर करते हैँ, उनका सम्मान करते हैं । यह तो हमें हर दिन ही करना चाहिए । आईए, आज का दिन हम शिक्षकों के नाम करने के साथ-साथ यह भी निश्चित करते हैं कि यही भावना हम वर्ष भर बनाए रखेंगे।
आईए आज के इस शुभ अवसर पर हम यह भी विचार करते हैं कि शिक्षक कौन है? मेरे विचार से हम जिससे कोई शिक्षा ग्रहण कर सकें, वही शिक्षक है। मुझे इस संसार में ऐसा कुछ नहीं दिखता जिससे हम कुछ-न-कुछ शिक्षा ग्रहण न कर सकें । चाहे वह जड़ हो या चेतन । राजा हो या रंक । छोटा हो या बड़ा । लेकिन ...... कोई भी शिक्षा लेना हो तो पहले हमें खुद को शिक्षा ग्रहण करने के काबिल बनाना होगा ।

अगर इस जगत में सभी से कुछ सीखा जा सकता है, अगर सभी में शिक्षक के गुण हैं तो हममें भी यह गुण अवश्य होंगे ! तब क्यों न सबसे पहले हम अपने अन्दर के शिक्षक को जगाएं? अगर हम खुद से शिक्षा ले सकें तो यह सबसे अच्छा होगा । तो आईए आज के दिन हम अपनें अन्दर के सोए हुए शिक्षक को जगाएं !! मुझे विश्वास है कि एक शिक्षक कोई गलत काम नहीं करता, यदि ऐसा है, तो क्या यह हमारे सभी समस्याओं का समाधान नहीं होगा?  

शिक्षक दिवस पर हम संसार में फैले कुरितियों से (और उससे पहले, अपने अन्दर के कुरितियोँ से) इस संसार को आज़ाद कराते हैं ।

रविवार, 28 अगस्त 2011

मैं हूँ अन्ना


जिसको देखो आज वही कह रहा मैं हूँ अन्ना, मैं हूँ अन्ना
चाहे हो वो किसान, मजदूर या कोई सेठ हो धन्ना
अब लगता है सरकारी दफ्तर में सबका काम बनेगा
नहीं बना तो लगा लो टोपी, लिखा हो जिसपे "मैं हूँ अन्ना"

अब वो चाहे सांसद हो या हो विधायक,
हाथ जोड कर शीश नवा कर सुने का अर्जी
अब जनता है मालिक नेता अपने सेवक
बहुत हो चुका जालसाजी औ काम सब फर्जी

चल मित्र अब हम भी सिलवा लें एक टोपी
लिखवा लें उसपे मोटे शब्दों में "मैं भी अन्ना"

लेकिन मेरे यार न भूलो रखना होगा सम्मान इस टोपी का
यह ना सोचो यह टोपी बस तेरे ही सर पर फिट बैठेगा
दर्जनो सर ऐसे हैं जिन पर टोपी यह रक्खी है
जिनपे लिखा है भईया "मैं हूँ अन्ना" "मैं हूँ अन्ना"

अब कैसे होगी तुम्हारी ऊपर कि कमाई
गए थे मजा लगाने, अब तो तेरी ही शामत आई
मेरी तो यह राय है बंन्धू, अब ना करो आना कानी
ले लो शपथ, अब कमाओगे तो बस अपनी गाढी कमाई

जब तक हम सब अंदर से ना सुधरेंगे
तब तक कहना है बेकार कि "मैं हूँ अन्ना"

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

चिंतन

सपोले भी अब फुफ्कारने लगे
साँपो कि शिकायत कौन करे ।

चूज़ो ने भी कफन सर पर बाँधा
अब जान कि हिफाज़त कौन करे ।

जब आज़ाद हुए तो सोचने लगे
अब हम पर हुकूमत कौन करे ।

पर जब बढ चले आज़ाद कदम
तब भ्रष्टो कि नजाकत कौन सहे ।

जब बेशर्म ही सिरमौर हुए
तब उम्मीद-ए-शराफत कौन करे ।

सब बैठे है यह सोच कर कि
देखें शुरूआत-ए-बगावत कौन करे ।

अब लाख टके का प्रश्न है कि
मुल्क के लिए पहले शहादत कौन करे ।

रविवार, 14 अगस्त 2011

स्वतंत्रता दिवस


हम सबको अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो। यह एक ऐसी भावना है जिसे बोलने से ज़्यादा महसूस किया जाना चाहिए। लेकिन अफसोस ! आज के तेज़ चाल जमाने में हमें सोचने कि फुरसत कम है, हम बस बोल के काम चला लेते हैं। अगर समस्या केवल फुरसत कि कमी की होती तो भी गनीमत थी, असली समस्या तो यह है कि हम अब इन मुद्दों में छिपी भावनाओं को महसूस करने से कतराने लगे हैं।
       हम सब हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी को कितने खुश होते हैं, दोस्तों मित्रों से मिलते हैं, एक समारोह सा माहौल होता है, राष्ट्र गान, देश भक्ती के गानें, मुँह में देश के लिए कुछ भी करनें के वायदे, हाथों में कागज के तिरंगे झंडे और जाने क्या-क्या। जाने क्यों, मुझे कभी-कभी यह सब सतही सा लगता है, इसमें गहराई और भावनाओं कि कमी लगती है। मैं ऐसा कहने के लिए आप सब से और खुद से भी माफी चाहता हूँ, लेकिन जरा सोचिए, 16 अगस्त और 27 जनवरी को और इसके बाद क्या होता है। हम फिर लग जाते हैं उसी खोखली कवायद में जिसमें 14 अगस्त और 25 जनवरी तक लगे होते हैं। जरा सोचिए अगर इस दिन छुट्टी न होती तो क्या हम वह सब करते जो हम किया करते हैं? अगर हाँ, तो जरा सोचिए हमें कौन रोकता है साल के 365 दिन इसी भावनाओं के साथ रहने से? क्यों हम भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं? क्यों हम एक दूसरे को नीचा दिखाने कि कवायद में लगे रहते हैं? जरा सोचिए, जो कागज के तिरंगे झंडे 15 अगस्त और 26 जनवरी को हम पूरी शान से अपनें सीने से लगाए होते हैं वही 16 अगस्त और 27 जनवरी को मात्र कागज़ के रंगीन टुकड़े क्यों हो जाते हैं? क्यों हम मिठाई से मुँह तो मीठा कर लेते हैं लेकिन दिल के कड़वाहट दूर नहीं कर पाते? जिनसे एक दिन हम गले मिलते हैं, अगले दिन उसी के पीठ में छुरा क्यों घोंपते हैं?
       क्या हम अपनी इन आदतों से कभी आज़ाद हो पाएंगे? क्या हम स्वतंत्र हो पाएंगें? क्या हम अपनें देश को कभी सही मायनों में गणतंत्र बना पाएंगें? मुझे पुरी उम्मीद है, “हाँ” ! हाँ हम ऐसा ज़रूर कर पाएंगें !!!
       आइए, आज से हम कोशिश करतें हैं कि हमारे जीवन में 15 अगस्त और 26 जनवरी मात्र दो दिन नहीं होंगें, बल्की साल के सभी 365 दिन हमारे लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे ही होंगें।

बुधवार, 10 अगस्त 2011

(बेमेल) तुकबन्दी - किस्त पाँच


पिछ्ले कुछ दिंनोँ मेँ फेसबुक पर मित्रोँ के साथ वार्तालाप मेँ कुछ तुकबन्दी का सहारा लिया । उन्ही मेँ से कुछ को यहाँ अपने ब्लाग पर भी प्रेशित कर रहा हूँ, उम्मीद है पसन्द आयेगी.....


एक मित्र ने लिखा 
Hum na bhi rahe to hamari yaaden wafa karengi tumse ,
Yeh na samajhna ke tumhe chaha tha baas jine ke kiye"

मैने लिखा
तुझे भूलने कि मेरी कोशीशे तमाम, एक जरिया हो गई तुझे याद करने की,
खुली जब यह बात जमाने मेँ, नही मिली एक भी मिसाल मुकरने की

सोमवार, 8 अगस्त 2011

(बेमेल) तुकबन्दी - किस्त चार

पिछ्ले कुछ दिंनोँ मेँ फेसबुक पर मित्रोँ के साथ वार्तालाप मेँ कुछ तुकबन्दी का सहारा लिया । उन्ही मेँ से कुछ को यहाँ अपने ब्लाग पर भी प्रेशित कर रहा हूँ, उम्मीद है पसन्द आयेगी..... 

मेरे एक मित्र Atul Pandey ने लिखा: 
कल मिला वक्त तो जुल्फें तेरी सुलझा लूँगा 
आज उलझा हूँ ज़रा वक्त के सुलझाने में 
यूँ तो पल भर में सुलझ जाती हैं उलझी जुल्फें 
उम्र कट जाती है पर वक्त के सुलझाने में



इस पर मैने लिखा था :
कल मिला वक्त तो आप जुल्फेँ सुलझाएँगे ?
और नही मिला वक्त तो हाथ मलते रह जाएँगे..
ज़िन्दगी का क्या है, सुलझाओ ना सुलझाओ बीत ही जाती है
लेकिन जुल्फेँ ना सुलझाया तो ज़िन्दगी भर सर खुजाएँगे

रविवार, 7 अगस्त 2011

(बेमेल) तुकबन्दी - तीसरा किस्त

पिछ्ले कुछ दिंनोँ मेँ फेसबुक पर मित्रोँ के साथ वार्तालाप मेँ कुछ तुकबन्दी का सहारा लिया । उन्ही मेँ से कुछ को यहाँ अपने ब्लाग पर भी प्रेशित कर रहा हूँ, उम्मीद है पसन्द आयेगी.....

ज़िन्दगी के दिए हर चोट, जख्म नहीँ शिक्षा है
हर जख्म से हम कुछ सीख सके, बस यही इच्छा है

सच्चा हमसफर, सफर-ए-ज़िन्दगी कि हर मुश्किल को कर दे आसाँ,
बस सच्चे हमसफर की पहचान ही ज़िन्दगी की असली परिक्षा है

करो हर प्रयास, कि पहचान हो सके सच्चे हमसफर का
मिलना हमसफर का कोई इत्तेफाक नहीँ, और न ही कोई भिक्षा है

शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

(बेमेल) तुकबन्दी - दूसरा किस्त

पिछ्ले कुछ दिंनोँ मेँ फेसबुक पर मित्रोँ के साथ वार्तालाप मेँ कुछ तुकबन्दी का सहारा लिया । उन्ही मेँ से कुछ को यहाँ अपने ब्लाग पर भी प्रेशित कर रहा हूँ, उम्मीद है पसन्द आयेगी.....


अकेलेपन का क्या डर, जब वह खुद ही मुझसे खौफज़दा है
ख्वाबो खयालोँ से क्या गिला, उससे कौन सा परदा है
क्या हुआ जो मै कुछ मायूस सा हूँ ऐ यारोँ
यही तो मेरी मासूमियत और अदा
है

गुरुवार, 4 अगस्त 2011

(बेमेल) तुकबन्दी


पिछ्ले कुछ दिंनोँ मेँ फेसबुक पर मित्रोँ के साथ वार्तालाप मेँ कुछ तुकबन्दी का सहारा लिया । उन्ही मेँ से कुछ को यहाँ अपने ब्लाग पर भी प्रेशित कर रहा हूँ, उम्मीद है पसन्द आयेगी..... 

एक दिन सोचा कि अकेले बैठ कर बोर होने का रस लिया जाय
लेकिन मेरी तनहाई ने मेरे पास आ कर मेरे अकेलेपन को तोड दिया

कभी सोचा कि चलो कभी ज़िन्दगी कि राहो मेँ अकेले खो कर देखेँ
लेकिन ज़िन्दगी के दो-राहोँ ने मुझे अपने आप मेँ खोने ना दिया

कभी सोचा कि चलो जमाने कि भीड मेँ कोई मित्र खोजा जाए
लेकिन कुछ ही समय मेँ मित्रोँ कि भीड मेँ मैँ खुद ही खो गया

इन आखोँ से जब भी दुनियाँ कि खूबसूरती को देखा
सबको कम-ज्यादा के तराजू मे रखा
लेकिन जब दिल कि आखोँ से परखा
मुझे कुछ भी बुरा न मिला

अगर उदास हो कर ज़िन्दगी को देखा जाय
तो सब कुछ नीरस सा लगता है
खुश हो कर कभी ज़िन्दगी को निहारो
हर कुछ केवल खुशनुमा ही मिलता है
 

(
तुक तो मिला नहीँ, बन्दगी ही सही)

सोमवार, 20 जून 2011

ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगें

बंता देर रात घर पहुंचा.
पि‍ता ने पूछा : कहां थे बेटा
बेटा बोला : दोस्त के घर पर था पिता जी .
पिता ने उसके 10 दोस्तों के घर फोन किया.
4 ने जवाब दिया यहीं पर था अंकल.
3 ने जवाब दिया बस अभी निकला है अंकल घर पहुंचता ही होगा.
2 बोले : यहीं पर है अंकल पढ़ रहा है, फोन दूं क्या?
पर संता ने तो हद ही कर दी, बोला : “हां पापा बोलो क्या हुआ?”

बुधवार, 25 मई 2011

यह पुरूषो कि दुनियां है


भारत में शासन चलता है.........
दक्षिण में  अम्मा (जयललिता)  का
पुर्व में दीदी (ममता बनर्जी) का
उत्तर में बहन जी (मायावती) का
दिल्ली में आण्टी (शीला दिक्षित) का
केंद्र में मैडम (सोनियां गांधी) का
सबसे ऊपर, नानी (राष्ट्रपति) का


और घर में ......  बीबी का...
फिर भी लोग कहते हैं “यह पुरूषो कि दुनियां है”

शनिवार, 7 मई 2011

लादेन बाबू लद गए (एक अधूरी कहानी)


एक वक्त कि बात है, सुना है कि कहीं पर एक जुडवा मिनांरे थी (अब यह मत पुछीएगा कि जुडवा बच्चे तो होते है, जुडवा मिनारें क्या होती है?)। कहानी पर वापस आएं! तो वह जुडवा मिनारें मात्र मिनारें नहीं थीं, व्यवसाय का केन्द्र थीं, और उससे भी ज्यादा मूछें थीं उस प्रांत की (आप प्रश्न बहुत करते हैं – अब मैं क्या जानू कि किसी की मूछें जुडवा कैसे हो सकतीं हैं? अब थीं तो थीं मैं क्या करूं?)। अन्य प्रांतों के वाशिन्दे उन मिनारों को देखने के लिए आते थे। ऐसा कहा जाता है कि उन मिनारों को देखने में लोगों कि टोपियां गिर जाती थी। (कोई जादू से नहीं ऊंचाई कि वजह से, अब यह न पूछीएगा कि लोग टोपी लगा के मिनार क्यों देखते थे?)।

अच्छा, तो उन मूछों पर कुछ लोगों कि नजर लगी हुई थी। अब आप कुछ पूछें उससे पहले ही मैं बता दूं मूछों से मेरा मतलब मिनारों से है। इन नजर लगाने वालों कि एक खास बात होती है, यह अपनी मूछों से संतुष्ट नहीं होते, दूसरो की मूछ मूडने कि कवायद में ही लगे रहते हैं। वैसे इन मिनारों पर जिसकि नजर लगी थी उनका सरगना एक दाडी वाला था। कद-काठी ऐसी जबर्दस्त थी कि वह अपनी दाडी का वजन उठाने में ही थोडा सा झुक सा गया था। एक दिन दाडी वाले ने चुपके से कुछ ऐसा चाल चला कि उन मिनारों के चोटी पर आग लग गई। दाडी वाले ने मिनारों कि चोटी में आग इस लिए लगाई थी क्योकि उसे मालूम था कि मूछ वाले ने मिनारों के पैरों के पास सुरक्षा का विशेष प्रबन्ध किए था। मूछ वाले कि मूछ पर हमले ने मूछ वाले हो हिला के रख दिया। उसने कसम खाई कि एक दिन वो दाडी वाले कि दाडी को जरूर काटेगा।

इस घटना के बाद दाडी वाला अपनी दाडी के साथ फरार हो गया। मूछ वाला उसके पीछे – पीछे पूरे विश्व भर में उसे तलाशने लगा। इस प्रकिया में मूछ वाले ने कई देशों से युद्ध मोल ले लिया । (आप और आप के प्रश्न – अरे अब मोल लिया तो फायदा या नुक्सान का आंकलन वक्त के साथ हो ही जाएगा, अब मैं खाता-बही ले कर थोडे ही न बैठा हूं।) हां तो इस प्रक्रिया में मूछ वाले ने कुछ दोस्त भी बनाए। अगर मूछ वाला साथ में सूदखोर भी हो तब वह दोस्ती भी अपना फायदा देख कर ही करेगा, इसने भी किया। इस नए दोस्त का उसने कई प्रकार से प्रयोग भी किया, बदले में कुछ धन भी दिया। (आप भी ! – धन दिया कहना हि काफी नही है, कि अब यह भी कहूं कि मूछ वाले ने अपने नए दोस्त के प्रांत का मनमाना पयोग भी किया? अब यह तो उन दोस्तों के बीच की बात है, इस दोस्ती का आधार ही अपना-अपना उल्लू सीधा करना था। दोनों ने किया।)

इस नए दोस्त के कुछ पुराने मित्र और शत्रू भी थे, एक मित्र तो ऐसा था जो कि मूछ वाले का प्रतिद्वन्दी था और एक अन्य मित्र मंडली का सीधा संबंध दाडी वाले से था। लेकिन वो दाडी वाला तो गायब था, कोई कहता था कि वह मर चुका है जबकी कुछ अन्य का कहना था कि वो मूछ वाले पर हमले कि तैयारी कर रहा है। दाडी वाला तो खैर परिदृश्य से परे था, लेकिन एक सूद खोर मूछों वाला ऐसे चिन्दी चोर से दोस्ती क्यों करेगा? यह तो सबको मालूम है कि कुछ लाभ दिखा होगा, लेकिन ऐसा दोस्त जो प्रतिद्वन्दी का दोस्त हो और साथ ही दाडी वाले जैसों का भी दोस्त हो ! यह दोस्ती शुरू से ही बेमेल थी । पर हमें क्या? खैर, यहां अचानक कहानी में एक मोड आता है (बाकी राष्ट्रों के लिए यह एक अंजाना मोड होगा, हमारे लिए इसमें कोई नई बात नहीं थी, हां यह मानना पडेगा कि यह मोड ऐसे आएगा यह नहीं मालूम था) खैर हम मोड कि बात कर रहे थे, एक दिन, मेरा मतलब रात, अचानक मूछ वाले ने अपने बेमेल मित्र के घर के आंगन में हमला कर के एक संदिग्ध व्यक्ति को, जो लूडो खेल रहा था, दूसरी दुनियां में भेज दिया। और तब घर के मालिक को तथा पूरे विश्व को बताया कि दाडी वाले को जो कि दोस्त (पता नहीं किसका) के घर 5-6 साल से छुप के रह रहा था, मार दिया गया है। हहम्म्म, अब समझ में आया कि इतना खर्च कर के वो बेमेल दोस्ती क्यों निभा रहा था?

अब? आगे क्या? दोस्ती का मकसद तो हल हो गया, दाडी वाले को मार के मूछों वाला अपनी मूछों पर ताव देने जुडवा मिनारों के पास भी गया। अब तो लादेन बाबू लद गए । अब? अब इस दोस्ती का क्या होगा?

अब सभी लोग इससे खुश हैं कि दाडी वाले का दहन तो हो गया। अब? अब क्या? रावण के साथ कुम्भकरण और मेघनाथ का भी दहन होना चाहिए? बात तो सही है, वो भी तो उसी घर के दुसरे कोने में पडे हुए हैं। जो जुर्म दाडी वाले का है वैसा ही जुर्म तो इनका भी है। 

(मित्रों यह कहानी अधूरी लगती है, देखें कब पूरी होती है)

बुधवार, 3 नवंबर 2010

धनतेरस

धन-तेरस ! मेरी अल्प जानकारी में यह एक मात्र  दिन है जिसमें तेरह (१३) का अंक जुडा हुआ है फिर भी हर वर्ष इसे हर्ष-उल्लास से मनाया जाता है।  आज का दिन धनवन्तरी जयन्ती भी है । हम सब को यह दिन मुबारक हो, हम सबकी मंगल-कामनांएं पूरी हों ।

सोमवार, 11 अक्टूबर 2010

बार-बार दिन ये आए.....

.

The Biggest Star.....
.......... so far

“आप का अपना ब्लॉग” अमिताभ बच्चन के जन्म दिन पर सभी फिल्म देखने वालों को मुबारकबाद देता है !!!!!

शनिवार, 2 अक्टूबर 2010

महात्मा गाँधी कि भारत यात्रा


(मैं नही जानता कि मैं इसे हास्य कहूँ या व्यंग, इसे गद्य कहूँ या पद्य, व्यथा कहूँ या अभिलाषा, सम्वेदना कहूँ या अभिव्यक्ति, चिंता कहूँ या चिंतन, लेकिन ये विचार मुझे आज से ठीक 1३ वर्ष पहले आया था, जिसे मैंने कलमबद्ध तो उसी समय कर दिया था, एक मंच से पढा भी था, लेकिन उसके बाद से यह मेरे जेहन में कहीं दबा हुआ था। आज महात्मा गाँधी जी का जन्मदिन है, और मुझे लगता है आज सही वक्त है इसे पुन: अभिव्यक्त करने का। इस लेख में पात्रों को व्यक्ति विशेष के रूप में न देखा जाना चाहिए बल्की भावना को समझने कि चेष्टा होनी चाहिए और इसी सन्दर्भ में मैं आप सबकी राय भी जानना चाहुँगा) (यह लेख पिछले वर्ष के इसी ब्लाग से लिया गया है)


जैसे ही महात्मा गाँधी जी अखबार उठाए
मायावती द्वारा खुद के नाम पर प्रहार पाए
सो वह तुरंत पहुंचे ‘बी.एम.डब्लू’ के घर
वहां उनका नौकर बोला “बैठीए, बहन जी हैं अन्दर”।

‘बहन माया वती’ आते ही पकड़ लीं गाँधी जी के पैर
और बोलीं “आशिर्वाद दीजीए”
गाँधी जी बोले “पैर छोड़िए पहले मुझसे बात कीजिए,
पहले मेरी इस शंका का निवारण कीजिए,
खबरों से तो लगता है आप हैं मुझसे नाराज़ सख्त,
लेकिन अभी तो लग रहा है आप हैं मेरी परम भक्त”।

सुन कर यह बात मायावती मुस्काईं, थोड़ा सकुचाईं
और दबी आवाज़ में गाँधी जी को सच्चाई बतलाईं
बोलीं, “मैनें इसलिए प्रकट किया आपका आभार
क्योंकि आप ही हैं मेरे राजनीतिक जीवन का आधार।
चँद दिनों पहले मुझे जानता नहीं था कोई,
और आज मेरे पीछे है विधायकों की फौज,
इतने कम समय में प्रसिद्धी पाना, मेरी ही है मौलिक खोज।

आमतौर पर सभी आप को पूजते हैं,
सो मैनें सबसे अलग हट कर आपको दी गाली,
इस वजह से मुझे खबरों में मिली सुर्खी
और आज सोने-चाँदी से भरी है मेरी थाली।
इसीलिए मैंने कहा, आप ही हैं मेरे राजनीतिक जीवन का आधार,
अब आप जो सज़ा दें, वो है मेरे लिए सिरोधार।
अपने राजनीतिक आराध्य को गाली देना मुझे भी खलता है,
पर क्या करें आज-कल राजनीति में सब चलता है”।

मायावती से मिल कर गाँधी जी पहुँचे उस पार्टी के पास,
जिस पार्टी का उन्होने मरते दम तक दिया था साथ।
पार्टी के दफ्तर कि दीवार पर टंगी थी महात्मा गाँधी की तस्वीर
जिसपे पड़ी थी एक ताज़े फूलों की माला,
और उस तस्वीर के पीछे छिपा था धन काला।
उन्हे न पहचानते हुए एक बड़े नेता ने पुछा “कौन?”
महात्मा गाँधी खड़े रहे मौन।

वह नेता पुन: बोला “किससे मिलना है, बोलो क्या काम है?”
गाँधी जी बोले, “शायद इसीलिए है कांग्रेस इतनी बदनाम”
बोले, “तुम मेरे नाम से करते हो अपनी राजनीति का व्यापार
और मुझे ही पहचानने से करते हो इंकार?
मुझे गाली देने वालों से राजनीतिक तालमेल करते हो
और सत्ता में आने पर घोटाले और गोलमाल करते हो,
शर्म नहीं आती, कांग्रेसी हो कर भी पैसे पर मरते हो?”

इतना सुन कर बोला वह कांग्रेसी नेता
”आप को अन्दर आते तो किसी ने नहीं न देखा?
अब आप चुपचाप पिछले रास्ते से हो जाइए नौ-दो-ग्यारह
और कृपया इधर बीच यहाँ न आइयेगा दोबारा।
कहीं-कहीं हमारा ब.स.पा. से समझौता है
आप को यहाँ देख कर हमारा सम्बन्ध खराब हो सकता है।
ऐसा नहीं है कि हम आप की इज्जत नहीं करते हैं
लेकिन क्या करें मायावती से डरते हैं।
न चाहते हुए भी हमारा ब.स.पा. से समझौता है,
क्योंकि ऐसा बुरा दौर बड़ी मुश्किल से टलता है,
और आज-कल राजनीति में सब चलता है”।

कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का देख कर यह हाल
महात्मा गाँधी हो गए बदहाल,
अब काफी थकी हुई सी लग र्ही थी उनकी चाल।
तभी दिखा उन्हे भा.ज.पा. का दफ्तर,
उसकी भव्यता देख कर उन्हे आने लगा चक्कर,
एक धर्म-निर्पेक्ष देश में धर्म के ठेकेदारों की ये शान?
वाह-रे इस देश कि जनता, वाह-रे मेरे देश महान।
इनका पहला नारा है स्वदेशी,
और पैर में पहनें जूते का फीता भी है विदेशी।
इनका जो भी है, सब है दिखावा,
चाहे हो इनका चरित्र, चाहे पहनावा।
ऐसा दल देख कर ये दिल जलता है,
पर क्या करें, आज राजनीति में यही चलता है।

वहाँ से आगे बढे तो मिला एम. एस. यादव का घर
यानी, समाजवादी पार्टी का मुख्य सदर,
बाहर समाज भूख से तड़प रहा था,
और अन्दर समाजवादी नेता पेट-पूजा कर रहा था।
यह दृश्य देख कर महात्मा गाँधी रह गये दंग,
क्या ऐसा ही होता है समाजवादी नेता का रंग-ढंग !
उन्होने पुछा, “क्या आप विश्वास रखते हैं समाजवाद में?”
भोजन से बिना हटाए ध्यान, मुलायम ने दिया जवाब,
”हाँ, हम विश्वास करते हैं इस बात में, कि पहले हम, समाज बाद में”।
आज के दौर का समाजवादी नेता ऐसे ही पलता है,
और आज-कल राजनीति में सब चलता है”।

महात्मा गाँधी एक जगह बैठ गए हो के उदास,
तभी ‘भारतेन्दु’ पहुँच गए उनके पास।
मैंने उनसे पूछ, “आप लग रहें हैं परेशान”
सुनते ही गाँधी जी हो गए हैरान, गुस्से में बोले,
”यदि आज राजनीति में यही चलता है,
तो क्यों नहीं तू अपना नेता बदलता है?”
मैनें उन्हे समझाया, “चिंता छोड़ीये, न हों परेशान
आज का युवा वर्ग है आशावान,
कि बहुत जल्द ही ढलने वाली है भ्रष्टाचार की शाम
और जल्द ही एक नया सवेरा होगा,
जिसमें सिर्फ अमन और इमान का बसेरा होगा।
ये ठीक है कि आज राजनीति में यही चलता है,
लेकिन इतिहास गवाह है, वक्त हमेशा बदलता है॥
वक्त हमेशा बदलता है॥